रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन होगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को बारिश की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कराने को कहा। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी को फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट में क्षतिग्रस्त फसल का क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या और अनुमानित आर्थिक नुकसान का ब्योरा शामिल करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका जिला में दो दिनों के अंदर 63 मिली लीटर की हुई बारिश प्रशासन का उद्देश्य नुकसान की स्थिति स्पष्ट होन...