लखनऊ, मार्च 27 -- -मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने, प्रमुख सचिव कृषि व राहत आयुक्त को सीधा समन्वय बनाने की दी जिम्मेदारी -सीएम योगी ने कहा-किसानों को किसी भी स्थिति में न हो असुविधा, समयबद्ध ढंग से वितरित हो मुआवजा-राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं संयुक्त सर्वेलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हुई असमय बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की शुक्रवार को जानकारी ली और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल कराएं। संयुक्त सर्वे ...