बारिश से फसलें बर्बाद, सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
संभल, सितम्बर 28 -- लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलभराव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में धान और बाजरे की फसल खेतों में गिर गई है, जबकि सब्जियों की फसल भी पानी की चपेट में है। गन्ने की फसल गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठी है। पूर्व मंत्री एवं गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- बारिश से बर्बाद फसलों का शुरू हुआ सर्वे, गांव-गांव दौड़ी टीमें गुन्नौर तहसील क्षेत्र में धान, बाजरा और सब्जियों की फसल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.