उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी ने रविवार को बारिश से प्रभावित फसलों का हाल देखा। तहसील सदर के देवारा खुर्द गांव का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम ने ग्राम प्रधान व उपस्थित किसानों से वार्ता करके फसलों के नुकसान के संबंध में जानकारी की गई। अधिकारियों को फसल नुकसान को प्राथमिकता में लेकर आवश्यक कार्यवाई कररने के निर्देश दिए। किसान शंकर लाल से वार्ता कर आश्वस्त करते हुए डीएम ने कहा जो भी फसल का नुकसान हुआ है उससे संबंधित सहायता प्राप्त प्रदान की जाएगी किसी भी किसान को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...