अंबेडकर नगर, सितम्बर 26 -- अम्बेडकरनगर। लगातार हो रही बारिश एवं चक्रवात अर्नब के प्रभाव के दृष्टिगत डीएम ईशा प्रिया एवं एसपी प्राची सिंह ने अधिकारियों के साथ अकबरपुर एवं भीटी तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं फसल क्षति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर जलभराव एवं लगातार बारिश के कारण फसलों पर पड़े प्रभाव का भी निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और आंकलन कर अपनी रिपोर्ट भेजें जिससे प्रभावित किसानों को अनुमन्य सहायता/फसल क्षतिपूर्ति दिया जा सके। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: चक्रवात अर्नब ने मचाया धमाल डीएम ने किसानों से बारिश...