सिद्धार्थ, मई 10 -- सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग में मार्गों व सेतुओं के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्ययोजना के अनुमोदन के लिए सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सांसद ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि बारिश से पूर्व सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लें। इसके साथ ही प्रत्येक तीन माह पर बैठक कराने का भी निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रमुख और अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राज्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं अन्य मार्गों के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में ब्लैक स्पाट चिन्हित कर उस पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में विधायक श्यामधनी राही, सैयदा खातून, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डीएम शिवशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.