चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद द्वारा ड्रेन और नालियों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। नप ने चक्रधरपुर में रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई के किनारे बने मुख्य ड्रेन के अलावा शहर के विभिन्न मोहल्ला पुराना बस्ती सहित आसपास के इलाकों में अभी से ही ड्रेनों और नालियों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। ताकि बारिश के दिनों में लोगों की परेशानी कम हो सके। बता दें कि पिछले लंबे समय से चक्रधरपुर में ड्रेनों और नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...