बारिश से पांच डिग्री तापमान में गिरावट: गर्मी राहत
भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शुक्रवार भोर तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत दी। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लगभग पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोर करीब तीन बजे से ही मौसम का रुख बदलना शुरू हो गया था। तेज हवा के बाद बारिश शुरू हुई, जो गरज-चमक के साथ तेज होती चली गई। भोर में हुई बारिश इतनी तेज थी कि खेतों और सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद तालाबों और गड्ढों से मेंढक निकलते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह भी पढ़ें- बारिश होने से तापमान में गिरावट, सुबह में मौसम रहा सुहानामौसम में उतार-चढ़ाव मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सुबह हुई बारिश के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.