बारिश से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जौनपुर, जून 4 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों तथा सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलभराव और गंदगी की समस्या से बचाव के लिए नियमित सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही सभी घरों में डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत को तीन नए ट्रैक्टर भी मिले हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.