हाथरस, जून 25 -- हाथरस। अभी मानसून की जिले में दस्तक नहीं हुई है और बारिश के दर्शन नहीं हो रहे। लेकिन बारिश से पहले ही शहर के अंदर की प्रमुख सड़कों के जख्म हरे हो गए हैं। सड़कों में जगह-जगह हो रहे गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गड्ढों की वजह से राहगीरों में हर समय हादसे का डर बना हुआ है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में जलभराव होने से हादसे की आशंका और बढ़ जाएगी। बारिश से पहले ही शहर के प्रमुख तालाब चौराह, तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के आगरा रोड स्थित महिला थाने के सामने, बड़े सासनी गेट से बागला डिग्री कॉलेज रोड को जाने वाले मार्ग, मधुगढ़ी रोड, मुरसान गेट, इगलास रोड, चामड़ गेट चौराह से जलेसर रोड को जाने वाले मार्ग आदि स्थानों पर सड़कों में जगह-जगह काफी गहरे गड्ढे हो रहे हैं। यह भी प...