बारिश से पहले बड़ाजामदा पुलिया स्थित नाला होगा साफ, डस्टबिन भी लगाया जाएगा
चाईबासा, जून 27 -- गुवा। नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा आदर्श मध्य विद्यालय के समीप स्थित पुलिया के नाले की सफाई एवं डस्टबिन लगाने की पहल नोवामुंड़ी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी एवं उप प्रमुख ज्योति दास के प्रयास से शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को जलजमाव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाना है।
सफाई और कचरा प्रबंधन शनिवार को जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, उप प्रमुख ज्योति दास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव तथा समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने पुलिया स्थित नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नाले की सफाई, कचरा प्रबंधन तथा बारिश शुरू होने से पहले सफाई अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि पुलिया के समीप डस्टबिन लगाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोग घरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.