गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को मालगोदाम रोड स्थित स्मार्ट सिटी बाजार के सामने बड़े नाले की विशेष सफाई कराई। नगर पालिका प्रशासन ने नाला गैंग कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर नगर के सभी छोटे और बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। अभियान का उद्देश्य वर्षा से पहले जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना और जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाना है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, सभासद सरिता गुप्ता, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक एहसान आलम, जल जेई पूजा सिंह, योगेश गुप्ता और प्रभारी सफाई नायक विनोद राम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुलजार गली में वर्षों पुरानी जाम नाली की हुई सफाई यह भी पढ़ें- शहर में जलभराव रो...