बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा साफ हुई
नोएडा, सितम्बर 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पिछले तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा साफ हो गई। शनिवार को क्रमश: दोनों शहरों का एक्यूआई 57 और 77 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 21 जुलाई के बाद इतना कम हुआ। यहां का एक्यूआई 21 जुलाई को 71 था। इसके बाद 78 या इससे अधिक रहा। वहीं, नोएडा का एक्यूआई आठ अगस्त के बाद सबसे कम रहा। इस दिन शहर का एक्यूआई 55 दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। बारिश होने की स्थिति में दोनों शहरों का एक्यूआई 100 के आसपास बने रहने की संभावना है, जिससे हवा साफ बनी रहने की उम्मीद है। आमतौर पर अगस्त और सितंबर महीने में प्रदूषण कम रहता है। 15 अक्तूबर के बाद से प्रदूषण में तेजी से इजाफा होता है। फरवरी तक इसी तरह की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.