अलीगढ़, जनवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को बदले मौसम के मिजाज के बीच नुमाइश का माहौल भी बदल गया। दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश रात को तेज हो गई। नुमाइश भरने से पहले ही खाली हो गई। नुमाइश के आसपास कीचड़ फैल गया। जगह जगह पानी भर गया। नुमाइश में दुकानदार सामान समेटते नजर आए। खुले में दुकान लगाने वालों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर को भीड़ गायब होने के साथ रात भी प्रदर्शनी खाली रही और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठ रहे। बारिश ने नुमाइश में दुकान लगाने वालों का गणित बिगाड़ दिया। शुक्रवार को अमूमन अन्य दिनों से अधिक भीड़ होती है। लेकिन शुक्रवार को बारिश व तेज हवा के बीच बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। लोग नुमाइश नहीं पहुंचे। भीड़ नहीं के बराबर थी। दुकानदार अपना सामान बारिश से बचाते रहे। झूलू वाले, मौत का कुआं...