बारिश से नया मुरादाबाद की हवा कमाल की साफ, दिखेगा नीला आसमान
मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- बारिश की झड़ी लगने की वजह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी बेहतर स्थिति में आ गया है। मुरादाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को 41 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, साफ चमकदार नीला आसमान दिखाई देने के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक का 50 से नीचे रहना जरूरी है। बारिश के सिलसिले के चलते मुरादाबाद का एक्यूआई 50 से नीचे तक पहुंच गया। वहीं, नया मुरादाबाद इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 27 दर्ज किया गया। जोकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सबसे उत्तम स्थिति है। विशेषज्ञों का कहना है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी कम हो जाने के चलते आसमान पर छाए बादल छंटते ही नीला आसमान दिखाई दे सकता है। नया मुरादाबाद में इको हर्बल पार्क व इसके आसपास के इलाके में जाकर नीले आसमान का लुत्फ उठाया जा सकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.