सहरसा, मई 7 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार की रात फिर झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चलती रही। जिससे कई घरों में खिड़की से बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर गया। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। लेकिन नगर निगम के कई मोहल्ले का हाल बेहाल हो गया। कई मुख्य सड़क सहित गली मोहल्ले की सड़क पर कई फीट पानी जमा हो गया। जिस जमा बीच आवाजाही से लोग परेशान हो रहे हैं। नगर निगम द्वारा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे विगत कई दिनों से कई सड़क कीचड़ पानी से बेहाल है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात जिले में लगभग 12 मिली मीटर बारिश हुई। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चली। हालांकि गुरूवार की सुबह से मौसम साफ रहा और फिर तेज धूप निकल गई। जिससे...