रुडकी, मई 7 -- भगवानपुर, संवाददाता। बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति के कारण फसलें प्रभावित हो रही थी। लेकिन समय पर हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश का सबसे अधिक लाभ धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को मिला है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार तेज हो गई है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है। चुड़ियाला गांव के किसान रामपाल सिंह ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिल गया है। अब उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- फसलों को बारिश मिला काफी लाभ, अच्छी होगी पैदावार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...