जौनपुर, जुलाई 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में रविवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्याप्त नमी मिलने के बाद धान की रोपाई ने तेजी पकड़ ली है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब तीन चौथाई धान की रोपाई का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष खेतों में भी तेजी से रोपाई कराई जा रही है। महुआरी गांव के संतोष सिंह ने बताया कि बारिश के बाद ट्रैक्टरों की मांग बढ़ गई है और वे सुबह से ही खेतों में जुट जा रहे हैं। वहीं बामी गांव के रविंद्र सिंह ने कहा कि अनुकूल मौसम मिलने से अधिकांश किसान एक साथ रोपाई में लग गए हैं, जिससे मजदूरों की उपलब्धता कम हो गई है। यह भी पढ़ें- बारिश से धान की रोपाई पकड़ी रफ्तार जिन किसानों की धान की रोपाई पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्होंने अब फसलों में...