मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मझवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों के खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। धान की फसल जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पानी की निकासी नहीं होने पर फसल सड़ने की आशंका है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में बाढ़ का भय बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो हजारों बीघा फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों ने प्रशासन से खेतों से पानी निकासी, बंधों व नालों की सफाई तथा बाढ़ से बचाव के लिए समय रहते इंतजाम करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशत यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान की संभावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...