सीवान, नवम्बर 10 -- सिसवन, एक संवाददाता। अक्टूबर के अंतिम व नवंबर के शुरुआती दिनों में लगातार हुई बारिश ने किसानों के मेहनत का पानी फेर दिया। प्रखंड क्षेत्र में हथिया नक्षत्र में हुई बारिश व मोंथा चक्रवात को लेकर हुई बारिश फसलों को पानी में डूबो गई। खेतों में धान की फैसले खड़ी है लेकिन खेतों में पानी लगने के कारण धान की कटाई का काम नहीं हो रहा। वहीं बारिश व तेज हवा के कारण खेतों में धान की फैसले गिर गई है। काटने के बाद डाली गई फलाहारी भी खेतों में डूबी हुई है, जिसमें अब धान बहुत ही काम बचे हैं। पानी लगने के कारण खेतों में धान की फैसले सड रही है जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पानी लगने के कारण कटनी और वहीं अब रबी फसलों की बुआई में भी देर होगी। जिसको लेकर किसान चिंतित है। दलहन व सब्जी की खेती भी पिछड़ रही है। जैसे- तैसे लोग धान...