रिषिकेष, जुलाई 1 -- डोईवाला क्षेत्र में हुई संतुलित और लगातार बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी रहने से धान की रोपाई तेजी से हो रही है I मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के से हो रही बारिश से डोईवाला क्षेत्र के किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस बार मानसून का साथ मिलने से धान की जड़ें अच्छी तरह जम जाएगी, जिससे आगे चलकर बालियों की संख्या और दाने की गुणवत्ता बेहतर होगी। स्थानीय किसान सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि बारिश से नर्सरी और रोपाई दोनों कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। खेतों में पानी का सही स्तर बना हुआ है, जिससे पौधों की बढ़वार तेजी से और फसल स्वस्थ देखेगी。 यह भी पढ़ें- मानसून की पहली बारिश धान-गन्ने की फसलों के लिए संजीवनीकिसानों के अनुभव किसान मनीष नैथानी ने कहा कि बारिश के बाद...