हापुड़, जनवरी 23 -- हापुड़ का मौसम शुक्रवार की अल सुबह अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इसके साथ तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और लोगों को दोबारा ठंड का सामना करना पड़ा। बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पिछले चार दिन में हापुड़ का मौसम पूरी तरह परिवर्तित हो गया था। दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को हापुड़ का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने लगी। यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। बारिश के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.