नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मौसम में बदलाव का असर अब हवा की गुणवत्ता पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। राजधानी में पिछले दिनों हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी और तापमान में बदलाव के चलते प्रदूषक कणों का जमाव कम हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिन में हल्की गर्माहट और साफ आसमान भी इस सुधार की बड़ी वजह मानी जा रही है।अलीपुर 80 एक्यूआई के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा, जबकि आनंद विहार में 183 एक्यूआई दर्ज किया गया। अशोक विहार में 116, आया नगर में 113, बवाना में 108 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 101 अंक पर एक्यूआई रहा। चांदनी चौक में 155 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 125 सूचकांक द...