बिल्ल्होर, मार्च 20 -- मार्च माह में बदलते मौसम से किसानों की जान आफत में है। कुछ दिन पहले मई की तरह होने वाले तेज धूप व गर्म हवाओं से गेहूं सहित कई फसलों को नुकसान की संभावना थी लेकिन शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हवा और बारिश के कारण सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल बुरी तरह भीग चुकी है और बहुत सी फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई खेतों में तैयार खड़ी फसल हवा और बारिश की मार से पूरी तरह बिछ गई, जिससे उत्पादन पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका है। किसान पंकज त्रिपाठी, शिवपाल, मनीराम, इन्द्रपाल कहते हैं कि पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसान अब गेहूं की फसल के नुकसान से बर्बाद हो जायेंगे। किसानों ने बताया कि इस बार की फसल से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.