बारिश से थमी ट्रेनों की स्पीड, 13 घंटे लेट चलीं गाड़ियां
वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बारिश से मौसम बिगड़ने के कारण ट्रेनों की रफ्तार मंद पड़ गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट), बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन पर लंबी दूरी की गाड़ियां रविवार को घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। उधर, स्टेशनों पर रेल कर्मचारी देर से चल रहीं गाड़ियों का लोकेशन बताने में असमर्थ रहे। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस सबसे अधिक लेट रही। वह करीब 13 घंटे देर से वाराणसी जंक्शन (कैंट) पहुंची। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी 13.10 घंटे लेट रही। इससे पहले शनिवार शाम कैंट आने वाली योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे विलंब रही। वह देर रात दो बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंची। यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, छूट गई अभ्यथी की परीक्षा इसी तरह रात 8.30 बजे पहुंचले वाली फिरोजपुर कैंट-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.