हमीरपुर, अगस्त 27 -- मौदहा। मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ खरीफ की दलहन और तिलहन फसलों पर भी संकट मंडराने लगा है। क्षेत्र में तिल की करीब 40 फीसदी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। मौदहा को दलहन-तिलहन का कटोरा कहा जाता है। कस्बे से लगे तिंदुही, परछा, मकरांव, रागौल, मदारपुर और सिजनौड़ा क्षेत्र में खेतों में पानी भरने से तिल की फसल में सड़न शुरू हो गई है। पौधों के तनों में अधिक पानी भरने से गलन हो रही है।किसान रामकिशोर, लल्लू और मोहम्मद हफीज ने बताया कि बारिश इसी तरह जारी रही तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...