फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस कमी से जिलेवासियों को दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय से ही ठंडी हवा चलती रहीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बूंदाबांदी के बाद दिनभर हवा का असर बना रहा। दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान साफ हुआ और सूरज की किरणें भी नजर आईं, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते धूप का असर कम ही महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.