गंगापार, मई 29 -- इलाके में देर रात्रि पछुआ हवा के साथ तूफानी बारिश ने हाहाकार मचा कर रख दिया। लगभग तीन घंटे तक चली तेज हवा और बारिश से तलहटी खेतों में पानी भर गया। साथ ही तूफ़ान के कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। गुरुवार की रात दो बजे के बाद मौसम ने अपना प्रचंड रूप धारण करते हुए तूफानी हवा की शुरुआत की तो इलाके के लोग प्रशासन द्वारा मौसम खराब होने का अलर्ट के चलते सावधान हो गए। आधे घंटे तक चली तेज हवा के बाद उसी रफ्तार में बारिश शुरू हुई तो लोगों में कोहराम मच गया। लोग अपने घरों में पालतू पशुओं को पेड़ आदि के नीचे से हटाकर उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर बांधने में लग गए । यह भी पढ़ें- तेज हवा और गरज चमक के साथ हुई बारिश तेज हवा के साथ हुई बारिश का क्रम लगभग तीन घंटे तक चला जिससे तलहटी खेतों में पानी भर गए । पानी भरने से किसानों को राहत मिल...