बारिश से तरबतर होगी दिल्ली; 35 पर आएगा तापमान, कब कूल-कूल होगा मौसम?
नई दिल्ली, जून 28 -- दिल्ली में शनिवार को लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हवा की धीमी रफ्तार और उमस के कारण दिल्ली में 41.3 डिग्री तापमान भी 48.4 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस (हीट इंडेक्स) किया गया। हालांकि दिल्ली एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। IMD ने कल यानी सोमवार से मौसम के बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज शाम या रात को गरज चमक के साथ तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं लेकिन इनसे राहत नहीं मिलने वाली। दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा और यूपी में भी ऐसे ही गर्म और उमस भरे हालात रहने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.