बारिश से ढहा कच्चा मकान, वृद्धा की दबकर मौत
गौरीगंज, अगस्त 19 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव में बुधवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। मलबे में दबने से मकान में बंधी दो बकरियां भी मर गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय फूलकली यादव पत्नी स्व. बाबूलाल अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। रात में रिमझिम बरसात हो रही थी। बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। अचानक दीवार गिरने से वह मलबे में दब गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बरसात में कच्चा मकान गिरा, वृद्धा की मौत मकान के अंदर चार बकरियां भी बंधी थीं। मलबे में दबने से दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.