हापुड़, मार्च 23 -- हापुड़ में बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बिजली घरों की लाइनों में फाल्ट होने से 6 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली बाधित होने लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे, ऐसे में उपभोक्ताओं ने विभाग के अफसरों के फोन घनघनाने शुरू किए, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से आनंद बिहार से आने वाली 33केवी लाइन के केबल बक्से में फाल्ट हो गया, इससे दिल्ली रोड बिजली घर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली घर के फोन घनघनाने शुरू किए, लेकिन किसी भी उप...