कन्नौज, मई 4 -- सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से सड़क व गलियां फिसलन का शिकार हो गई, तो वहीं नगर के तिर्वा रोड पर नाला उफना कर चलने लगा। जिससे गंदा पानी सड़कों तक आ गया। इसके अलावा जीटी रोड के अंडर पास में भी जल भराव हो गया। इस्माइलपुर अंडर पास में जल भराव देखा गया, तो वहीं जलालाबाद अंडर पास भी गंदे पानी से भरा हुआ देखा गया। जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जरा सी बारिश में अंडर पास में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव से लोग रहे परेशान यह भी पढ़ें- गोपालगंज:दो घंटे की बारिश से तालाब में तब्दील हुआ शहर, कलेक्ट्रेट से अस्पताल तक जलभराव यह भी पढ़ें- ठठिया-त...