बागपत, मार्च 20 -- बागपत। जिलेभर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस दौरान रूक-रूककर बारिश हो रही है। गुरुवार की शाम छह बजे से शुक्रवार की दोपहर तक एक बजे तक लगातार बूंदाबांदी और बारिश चली रही। जिसके चलते नेशनल हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। बाजारों में भी कीचड़ फैल गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन करते समय परेशानी उठानी पड़ रही है। बागपत शहर की निचली बस्तियों में पानी भर जाने के कारण लोग परेशान बने हुए है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पिछले तीन दिनों से जनपद में बारिश का दौर चल रहा है। रूक-रूककर हो रही बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। गुरुवार की शाम छह बजे से शुक्रवार की दोपहर एक बजे तक लगातार बारिश और बूंदाबांदी चलती रही। इस बीच तेज हवाएं भी चली। जिसके चलते लोग घरों में दुबके रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.