आगरा, अगस्त 26 -- कागारौल कस्बे में लगातार बारिश के चलते मंगलवार रात करीब एक बजे चौक गली निवासी कलुआ रावत के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कलुआ रावत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। छत गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में कलुआ रावत (32), उनकी पत्नी काजल (30), बेटा अवनीश (5) और देवा (3) घायल हो गए। परिजन ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि बारिश के कारण छत में सीलन आ गई थी। इसके चलते छत गिरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...