बागेश्वर, जुलाई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, कपकोट-पिंडारी, बागेश्वर-कपकोट-पिंडारी, खड़लेख-भनरा और बघर-ढोक्टीगांव मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।एक माह से धंस रहा आवासीय मकान, कांग्रेस नाराजबागेश्वर। आपदा प्रभावित परिवार की सुध नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पिछले एक महीने से प्रकाश धामी पुत्र भूपाल सिंह धामी का आवासीय मकान लोक निर्माण विभा...