उरई, मार्च 21 -- उरई/पड़री, संवाददाता। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को हल्का नुकसान पहुंचाया है। अब गेहूं की कटाई में भी काफी समय लगेगा। फसलें सूखने के बाद गेहूं के झड़ने के भी आसार हैं तो कुछ क्षेत्रों में हवाओं के चलते फसलें खेतों में भी बिछ गई हैं। किसानों को चिंता सता रही है कि आगे और बारिश हो गई तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। अचानक मौसम का रुख खराब होने से करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। हालांकि अभी खेतों में फसलें कटी हुई नहीं रखी हैं अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था फिर भी खड़ी फसलों में आंशिक नुकसान है। कोंच क्षेत्र के पड़री से लेकर आासपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात में हुई बारिश से गेहूं की फसल में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है और तेज हवाएं चलने से गेहूं फसल गिर सी गई और अगर बारिश हुई तो किसानों का कहना है की तो नुकसान ...