देहरादून, अप्रैल 8 -- रुड़की। रुड़की समेत आसपास के देहात क्षेत्रों में रात से लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आई ठंडक से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...