शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। जनपद में शुक्रवार को हुई बारिश का असर दूसरे दिन देखने को मिला। जहां किसान अपनी गेहूं की फसल देखने को पहुंचे थे। बंडा, निगोही, तिलहर, जलालाबाद क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा चलने से इसका असर हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसलें खेतों में चटाई की तरह बिछ गईं, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों को मानें तो 50 प्रतिशत का नुकसान होगा। हालांकि वैज्ञानिकों ने 10 प्रतिशत नुकसान की बात कही है। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के करीब थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों की माने तो जिले के कुछ इलाकों में गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने किसानों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.