मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। हिमालय क्षेत्र पर काफी मजबूती के साथ सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की सौगात मिली, जिसके चलते जेठ के महीने में मौसम सुहावना हो गया। रविवार रात दो बजे के बाद मौसम ने करवट ली। थोड़ी देर तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। कहीं-कहीं पर हल्की और कहीं झमाझम बारिश हुई। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। वेधशाला के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में बारिश काफी तेज होने से जलभराव हो गया। बारिश के चलते तापमान काफी लुढ़क गया। यह भी पढ़ें- तूफानी हवाओं और बौछारों ने गिराया पांच डिग्री पारा तापमान काफी कम हो जाने से सोमवार दोपहर के समय धूप खिली होने पर भी मौसम खुशगवार महसूस किया गया। मुरादाबाद में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 31...