नवादा, मई 5 -- पिछले एक सप्ताह से मौसम के बदले मिजाज के बीच हिसुआ में तेज आंधी और पानी ने स्थानीय किसानों को बड़ी परेशानी में डाल दिया है। मौसम के इस बदले रुख से गरमा फसलों सहित सब्जियों के फसल के नष्ट होने की बड़ी संभावना बन गई है। वहीं पहले से ही मौसम की मार झेल रहे आम की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक बरसात का पानी गरमा फसलों के लिए जहर के समान होता है। जिससे इसके नष्ट होने और इसके फलों में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की कटाई के बाद किसानों ने अच्छी आमदनी की आस में काफी मात्रा में अपने खेतों में मूंग, सूरजमुखी और सब्जियां लगाई थी। लेकिन पिछले कई दिनों से रुक रुककर हो रहे बारिश और आंधी तूफान ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं मौसम की मार के वजह से बाजार में फल और सब्जियों के भाव भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.