बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों की सिंचाई लागत भी घटी
कन्नौज, अगस्त 9 -- गुगरापुर, कन्नौज। कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद हुई बारिश ने सूखने की कगार पर पहुंच रही खरीफ फसलों को राहत दे दी है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान, बाजरा, मक्का और अरहर की फसलों में फिर से हरियाली दिखाई देने लगी है। सब्जियों की फसलों को भी बारिश का फायदा मिला है। इससे किसानों को फिलहाल सिंचाई पर होने वाले खर्च से राहत मिली है। बीते दिनों बारिश न होने और तेज उमस के कारण खेतों की ऊपरी सतह की नमी तेजी से कम हो रही थी। कई जगह फसलें मुरझाने लगी थीं। इस सप्ताह हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- उमस के बीच बदली-बारिश का दौर, खेतों में बढ़ानी होगी निगरानी धान के खेतों में पौधों की बढ़वार बेहतर होने लगी है। किसानों को उम्मीद है कि बारिश से धान में बालियों के विकास और दाने बनने की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.