गुमला, जुलाई 7 -- गुमला प्रतिनिधि जिले में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। लंबे इंतजार के बाद मौसम अनुकूल होने से खेतों में हलचल बढ़ी है। किसान धान का बिचड़ा तैयार करने, खेतों की जुताई और रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक खरीफ खेती की रफ्तार लक्ष्य के मुकाबले काफी धीमी है।वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन में जिले में 2 लाख 44 हजार 840 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरीत अब तक केवल 6 हजार 114 हेक्टेयर में ही बुआई हो सकी है, जो कुल लक्ष्य का करीब दो प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- Simdega News: लगातार बारिश से धान की बुआई और बिचड़ा डालने का कार्य तेज कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती पिछड...