इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- इटावा। मौसम में अचानक आ रहे बदलाव से किसान परेशान हैं। इस समय फसल पककर तैयार है और कटाई शुरू होने वाली है ऐसे में बारिश से फसल का काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार सुबह लोगों की आंख खुलती इससे पहले ही गरज चमक के साथ बारिश हो गई। हालांकि ज्यादा देर बारिश नहीं हुई लेकिन इस बारिश ने भी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। किसान फसल काटने की तैयारी में है लेकिन बारिश और तेज हवा के चलते फसल खेतों में ही बिछ गई। किसानों का कहना है कि अब यदि तेज बारिश हुई तो यह बिछी हुई फसल बर्बाद हो जाएगी। हालांकि मौसम की जानकारों का कहना है कि अभी एक-दो दिन तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए किसान अपने खेतों में खड़ी हुई फसल की कटाई तेजी से करने में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...