नैनीताल, मार्च 16 -- बेतालघाट। बेतालघाट के तिवारीखोला में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते गांव का आम रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के कारण मार्ग के नीचे बनी सुरक्षा दीवार पूरी तरह ढह गई, जिससे आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने प्रशासन से मार्ग को आपदा मद के तहत शामिल कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...