बारिश से किसानों में खुशी, धान की नर्सरी की तैयारी
गंगापार, मई 29 -- मेजा तहसील क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से पीड़ित लोगों को जहां राहत मिली,वहीं खेतों में मवेशियों के चारे की भी उम्मीद जगने लगी। गुरुवार की रात झमाझम बारिश होने से अधिकांश इलाकों में तापमान में कमी आ गई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गयी। वही यह बारिश किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए खेत की जुताई कर क्यारी तैयार करने में आसानी होगी। क्षेत्र के किसान राजा पांडेय हुल्का, अभय राज सिंह सिकटी, जगदीश सिंह ने बताया कि यह बारिश खेत की जोताई कर करके खर पतवार नष्ट करने में सहायक होगी। यह भी पढ़ें- बारिश ने घटाया नौतपा का ताप यह भी पढ़ें- बारिश से तलहटी खेतों में भरा पानी, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई यह भी पढ़ें- नौतपा में बरसी राहत: अयोध्या में बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.