कोडरमा, जुलाई 27 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। मॉनसून के शुरू होते हीं चंदवारा प्रखंड के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। इस बार कमजोर मॉनसून की संभावना ने किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है, पर समय पर हुई वर्षा के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धान रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जो किसान अब तक बारिश का इंतजार कर रहे थे, वे अब परिवार और मजदूरों के साथ खेतों में धान की रोपाई में जुट गए हैं। प्रखंड के उरवां, मदनगुंडी, चंदवारा, कांडेडीह, बीसोडीह, समेत कई पंचायतों में सुबह से शाम तक खेतों में किसानों की चहल-पहल देखी जा रही है। महिलाओं की टोली धान की रोपनी कर रही है, जबकि पुरुष खेतों की जुताई, पाटा चलाने और पौध उखाड़ने के काम में लगे हैं। सोमवार को उरवां पंचायत में महिलाओं ने पांरपरिक पूजा-अर्चना के बाद खेतों में धनरोपण...