गंगापार, अगस्त 9 -- लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी और पानी मिलने से धान की फसल ने तेजी से बढ़वार पकड़ ली है। बारिश से पहले सिंचाई के लिए डीजल पंप और नलकूपों पर निर्भर किसानों की लागत भी अब कम होने की उम्मीद है। चंदौकी गांव के किसान राजकुमार, गुड्डू और दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बारिश के बाद अब यूरिया खाद की जरूरत बढ़ गई है। सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद नहीं मिलने से किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है। आरोप है कि निजी दुकानों पर यूरिया 450 से 500 रुपये प्रति बोरी तक में मिल रही है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर आसानी से मिल रही यूरिया किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक सिंचाई क...