सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। सोनांचल में मंगलवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से किसान खेती कार्य में जुट गए हैे। वहीं बारिश से रात में भी लोगों को उमस से राहत मिली है। सोनांचल में रविवार, सोमवार के बाद मंगलवार को भी दोपहर में झमाझम बारिश हुई। लगभग घंटे भर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। वहीं बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस और गर्मी से मिली राहत किसान खेती कार्य में जुट गई। कहीं किसान नर्सरी डालने की तैयारी शुरु कर दिए तथा कई जगहों पर किसानों ने नर्सरी भी डाल दी है।...