हापुड़, अप्रैल 4 -- तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में हुई अचानक बारिश व बादलों की गरज के कारण खेतों में खड़ी गेंहू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा अब किसानों के सिर मड़राने लगा है। जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जिन फसलों की कटाई का समय आ गया है। वे अब बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आकर खराब होने लगी है। किसानों ने बताया कि पूरे साल की यह मेहनत अब बर्बाद होती नजर आ रही है। फसल के गिरने से दानों की गुणवत्ता और वजन दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बादलों की लगातार गरज और बीच बीच में हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने लगा हे। जिससे फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।-------

हिंदी...