गंगापार, मार्च 20 -- गुरुवार की रात से मौसम में आए बदलाव और शुक्रवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के चलते किसान सकते में हैं और उनकी नींद उड़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर तेज हुआ तो खड़ी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विकास खंड क्षेत्र के रामनगर निवासी किसान जगदीश सिंह, विश्वम्भर नाथ यादव, निबैया के मनोज कुमार शुक्ल, समोगरा के उमेश कुमार मिश्र, तरवाई के राजेश पांडेय, सिकटी के अभयराज सिंह, देवहटा के प्रवीण कुमार मिश्र पिंटू तथा हुल्का के राजा पांडेय, अखिलेश शुक्ल सहित कई किसानों ने बताया कि वर्तमान बारिश से सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने आशंका जताई कि यदि बारिश लगातार जारी रही तो गेहूं, अरहर, चना, अलसी और बची हुई आलू की फसल भी प्रभावित हो सकती ह...